LB shastri.

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सरायकेला मुख्यालय में जिला का पहला 100 बेड का आत्याधुनिक अस्पताल बनाया जा रहा है. एम एस नीरज राय कंपनी, रांची के के द्वारा अस्पताल का निर्माण कार्य युद्धस्तर् पर किया जा रहा है.अस्पताल का निर्माण कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा होने की संभावना है.यह अस्पताल नया साल में सौगात के रूप में जनवरी 2024 तक यहां की जनता को सुपुर्द होने की संभावना है.अस्पताल में गंभीर बीमारियों का इलाज होगा.अस्पताल में सभी तरह के आत्याधुनिक संसाधन एवं उपकरण उपलब्ध रहेगी.

जिला का पहला 100 बेड का अस्पताल जनवरी में हो जाएगा पूरा : प्रोजेक्ट मैनेजर

प्रोजेक्ट मैनेजर मिथिलेश कुमार सिंह का कहना है कि निर्माणअधीन जिला का पहला 100 बेड का अस्पताल नया साल में बनकर तैयार हो जाएगा. अस्पताल का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है,इसलिए निर्धारित समय से पहले निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. ताकि इस साल का नया साल में यहां की जनता को अस्पताल के रूप में नया सौगात मिले.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version