प्रतियोगिता में सुलेखा मुर्मू ने मारी बाजी, प्राचार्य और डायरेक्टर ने छात्राओं को दिए टिप्स 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत नंदिनी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में आज भव्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस का आयोजन किया गया. मंगलवार के इस आयोजन में मुख्य अतिथि प्रसार भारती के पूर्व अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद श्रीवास्तव एवं संत कुमार पाण्डेय  शामिल हुए. नर्सिंग सेवा की जन्मदाता फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्म दिवस को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के रूप में मनाया जाता है.

फ्लोरेंस नाइटेंगल के फोटो पर माल्यार्पण के बाद मुख्य अतिथियों द्वारा मोमबत्ती जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. संस्थान के छात्र/छात्राओं ने नर्सेज दिवस से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता, संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते हुए एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. छात्र-छात्राओं के प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की छात्रा सुलेखा मुर्मू को प्रथम पुरस्कार दिया गया.

संस्थान की चेयरमैन सह प्रचार्या प्रियंका पिलगर ने सभी को नर्सिंग का महत्व समझाया और नर्सेज दिवस आयोजन की उपयोगिता को भी समझाया. संस्थान के डायरेक्टर डॉ नन्दन पाण्डेय ने बताया कि इस संस्थान में अभी GNM कोर्स उपलब्ध है और अगले सत्र से B.Sc नर्सिंग का कोर्स प्रारम्भ करने के लिए तैयारी चल रही है.

आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका वर्षा बघेल, अंजली बेसरा, रश्मि साहू, प्रिया कुमारी, ज्योति पाण्डेय, इत्यादि और कार्यालय प्रभारी नेहा सिंह के साथ साथ सभी कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा. विशेषकर संस्थान की प्राचार्य प्रियंका पिलगर की नन्ही बेटी परी की मौजूदगी ने इस दिवस को और भी आकर्षित कर दिया.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version