फतेह लाइव, रिपोर्टर..

झारखंड निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीति गलियारों में खूब चहल है,. भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा को लेकर भी कई अटकलें लग रही थीं, जिसे आज भाजपा प्रदेश के आलाकमान ने साफ तस्वीर पेश कर अटकलों पर विराम लगा दिया है. कपाली नगर परिषद के लिए अध्यक्ष प्रत्याशी ताजदार आलम को बनाया गया है.

ताजदार आलम के जमीनी स्तर से जुड़े रहने और जनसेवा भावना को देखते हुए यह फैसला भारतीय जनता पार्टी के आलाकमानों द्वारा लिया गया है. भाजपा का मानना है कि जनता के बीच रहने वाला कर्मठ नेता ही जीत का बिगुल बजा सकता है और ताजदार आलम ऐसे ही कर्मठ नेता है.

गौरतलब हो कि ताजदार आलम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के पद पर भी कार्यरत है और अल्पसंख्यकों के बीच सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास करते रहते हैं.

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह ‘रिंकू’ ने ताजदार आलम को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी और प्रदेश पदाधिकारियों ने एक कर्मठ एवं समर्पित नेता को अध्यक्ष प्रत्याशी के बना कर यह सिद्ध किया है कि कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता को पार्टी में उसका हक मिलता है.

सरायकेला प्रभारी सुबोध कुमार गुड्डू ने प्रत्याशियों का घोषणा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी. इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, महेश कर्मकार, नित्यानंद, राहुल मंडल, विजय मंडल, अब्दुल जब्बार खान, मुख्तार अंसारी, राजीव महतो, वृंदावन, बलदेव मंडल, रविंद्र सिंह रिंकू, रॉकी सिंह उपस्थित थे और सभी ने ताजदार आलम जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version