फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राज्य के 201 डीएसपी रैंक के अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई है. विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. तबादले की इस बड़ी सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं. जमशेदपुर के सभी डीएसपी को बदल दिया गया है। इस अधिसूचना के अनुसार गिरिडीह आरआरबी-9 के संजीव कुमार-1 जमशेदपुर के नए नगर पुलिस उपाधीक्षक बनाए गए हैं।

वहीं पुलिस उपाधीक्षक की कोटि में नव प्रोन्नत मनोज कुमार जमशेदपुर मुख्यालय दो तथा धनबाद के सीसीआर डीएसपी सुमित कुमार पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था, दयानंद कुमार पुलिस उपाध्यक्ष पटमदा होंगे। प्रोबेशनर अनुभव भारद्वाज को सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

इसी क्रम में शिव प्रकाश कुमार को चांडिल का एसडीपीओ बनाया गया है। सरायकेला में हेडक्वार्टर डीएसपी के रूप में प्रोबेशनर दूसरु बानसिंह की तैनाती की गई है. वहीं हेडक्वार्टर डीएसपी प्रदीप उरांव को जैप-7 हजारीबाग भेजा गया है. सरायकेला में प्रशिक्षु डीएसपी के रूप में कार्यरत पूजा कुमारी को चाईबासा हेडक्वार्टर डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इस अधिसूचना के अनुसार जिस पुलिस उपाधीक्षक का नाम स्थानांतरण सूची में नहीं है। वह अपना योगदान मुख्यालय रांची में देंगे।राज्य सरकार की ओर से जारी इस तबादला सूची को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि नई तैनातियों से पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version