WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : शहीद मनमथ बास्के की जयंती पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से सटे डुमरिया प्रखंड के कुंडालुका में सरना गांवता कुंडालुका द्वारा शहीद मनमथ बास्के जी की 69वीं जयंती के उपलक्ष्य में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने शिरकत की. उन्होंने सबसे पहले शहीद मनमथ बास्के की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “शहीद मनमथ बास्के जी हमारे आदर्श हैं. उन्होंने समाज के उत्थान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया. हमें उनके विचारों को अपनाना चाहिए. खेलों से युवाओं का मानसिक और शारीरिक विकास होता है, और हम इसे आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे.”

कार्यक्रम में डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, 20 सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, प्रखंड कोषाध्यक्ष सह उप प्रमुख चैतन मुर्मू, लखन मार्डी परगना, सोशल मीडिया प्रभारी भगत हांसदा, दांदु मार्डी, अर्जुन मार्डी, दुबराज हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर