फतेह लाइव, रिपोर्टर.
सक्सेस क्लासेस में विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों द्वारा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सक्सेस क्लासेस के डायरेक्टर सुमित कुमार मिश्रा द्वारा आयोजित करवाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी सही एवं विस्तृत जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपने भविष्य को लेकर सही निर्णय ले सकें।
इस करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर,श्री गुरु गोविंद सिंह यूनिवर्सिटी (दिल्ली),पारुल यूनिवर्सिटी,एसआर यूनिवर्सिटी, KITM कॉलेज (मालदा) सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के विशेषज्ञों ने छात्रों को विभिन्न कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया,स्कॉलरशिप,प्लेसमेंट एवं करियर के अवसरों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला, जिससे उनकी जिज्ञासाओं का समाधान हुआ। छात्रों में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
सक्सेस क्लासेस के डायरेक्टर सुमित कुमार मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के करियर काउंसलिंग कार्यक्रम छात्रों को सही दिशा देने में सहायक होते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, काउंसलिंग कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित कुमार मिश्रा, अवधेश सिंह, हिमांशु सिंह, योगेश्वर कृष्णा, सुरजीत घोष समेत कई विश्वविद्यालयो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
