फतेह लाइव, रिपोर्टर.
स्वांग गणेश उत्सव पूजा समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीसरे वर्ष जोर-शोर से गणेश उत्सव की तैयारी की जा रही है, जिसमें आगामी 27 अगस्त 2025 से 1 सितंबर 2025 तक छह दिवसीय गणेश उत्सव स्वांग 1/सी सामुदायिक भवन गोमिया में मनाया जा रहा है.
इस उत्सव में प्रतिदिन सुबह 08 बजे से पूजन ,आरती ,पुष्पांजलि , महाभोग वितरण और 27 अगस्त से 30 अगस्त तक संध्याकालीन 7 बजे से प्रख्यात कथा वाचक अयोध्यधाम मनोज कुमार मिश्रा के द्वारा प्रवचन एवं 31 अगस्त संध्या 07 बजे से संगीतमय भजन पूज्य श्री त्रिपुरारी जी महाराज के द्वारा की जाएगी.
वहीं 1 सितंबर को दिन प्रातः 10 बजे से मूर्ति नगर भ्रमण एवं मूर्ति विसर्जन विशेष ढोल नगाड़ा पार्टी के साथ किया जाएगा. ये सभी पूजा कार्यक्रममें स्वांग गणेश उत्सव पूजा समिति मैं सभी को इन विशेष आयोजनों में भाग लेने का आग्रह किया है.
