फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में आगामी थर्ड मार्च की तैयारियों की समीक्षा को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेएन टाटा साहब के मूर्ति के अनावरण तथा निर्धारित महा रक्तदान शिविर को लेकर चर्चा की गई। गहन विचार – विमर्श के बाद अब तक के तैयारियों को संतोषजनक बताया गया।
शहर के लोगों एवं कंपनी के कर्मचारियों को विभिन्न माध्यमों से सूचना प्रेषित कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं शहर के गणमान्य लोगों को जल्द ही आमंत्रण पत्र भेजने का काम शुरू कर दिया जाएगा। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह तमाम तरह के तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
बताते चलें कि यह पहला मौका है जब यूनियन परिसर में थर्ड मार्च को जेएन टाटा साहब के प्रतीमा का अनावरण होने जा रहा है। फलस्वरूप जोर-शोर से तैयारियां चल रही है।

