Breaking News
Jamshedpur : काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान सरदार जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर Jamshedpur : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London मिलकर विकसित करेंगे अगली पीढ़ी की ऊर्जा तकनीक Delhi : ‘ਵੋਟ ਚੋਰ’ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਹੱਲਾ—ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵੱਲ ਵਧਿਆ ਕਾਫਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੋਕਿਆ, ਰਾਹੁਲ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਅਦਾਲਤ ’ਚ ਖੜਕਾਇਆ ਦਰਵਾਜ਼ਾ Delhi/Amritsar : ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਿੰਸ ਵੀਰਜੀ ਤੇ ਬੀਬੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਸਦਕਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਕੀਤੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ-ਦੀਦਾਰੇ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tata Steel : एलडी#1 टीम ने रचा नया रिकॉर्ड, 78 हीट बनाकर तोड़ा अपना ही 76 हीट का कीर्तिमान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में टाटा स्टील के एलडी#1 के प्राइमरी स्टील मेकिंग सेक्शन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। टीम ने पूर्व में बनाए गए 76 हीट के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 78 हीट का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस उपलब्धि में तीनों शिफ्ट के फोरमैन घनश्याम राय, टूना सेठी, रामचंद्र मरांडी और अभिषेक पांडे सहित शिफ्ट के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा। रिकॉर्ड बनाने में अन्य सहयोगी सेक्शनों एसएमएलपी, कास्टर, क्रेन ऑपरेटर्स, मैकेनिकल और आईईएम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Gambhir Car Associate Motion Ads

खास बात यह रही कि चीफ रंजय सिंह के एलडी#1 आने के कुछ ही दिनों के भीतर टीम ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली। इस सफलता के पीछे सेक्शनल हेड अमरनाथ मुखर्जी, सेक्शन सीनियर मैनेजर चंद्रदीप और सुजीत राय के नेतृत्व को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रिकॉर्ड बनने के बाद चीफ रंजय सिंह सुबह सेक्शन पहुंचे और वहां सभी कर्मचारियों के साथ-साथ यूनियन कमेटी मेंबर निरंजन प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने टीम के सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने टाटा स्टील की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को भी दोहराया और कहा कि उत्पादन के साथ-साथ सुरक्षित तरीके से कार्य करना कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कर्मचारियों को भविष्य में भी पूरी सुरक्षा के साथ हीट उत्पादन का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर