फतेह लाइव, रिपोर्टर.
टाटा स्टील सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी की एक बैठक बेल्डी क्लब बॉल रूम में गुरुवार को संपन्न हुई. मीटिंग में सर्वप्रथम कैंटीन के नए चेयरमैन सह चीफ एचआरएम जमशेदपुर यशवंत पांडे का कैंटीन कमिटी के तमाम सदस्यों ने पुष्प गुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया.
कैंटीन की भीड़ और खाना बर्बादी को लेकर मंथन
मीटिंग के दौरान भेंटर और परमानेंट इंप्लाई के एक साथ खाने के व्यवस्था को लागू करने के दौरान कुछ स्थानों पर हुई भीड़ को लेकर चर्चा की गई, जिसमें तय किया गया कि अधिकांश जगहों पर इस दिशा में काम हुआ है और बाकी जहां भी जरूरत से ज्यादा भीड़ हो रहा है. वहां दौरा करके उसको ठीक किया जाएगा. साथ ही साथ आज भी कैंटीन में खाना बुक करने के बाद करीब 5% खाना बर्बाद हो जाता है जिसको कर्मचारी उपयोग में नहीं लाते. इससे कर्मचारी और कंपनी के पैसा का नुकसान तो हो ही रहा है. साथ ही साथ खाने की बर्बादी भी हो रही है.
कांट्रेक्ट में जल्द शामिल होगा हेल्दी फूड
इसको रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर चर्चा की गई। कैंटीन के आने वाले कंट्रैक्ट में हेल्दी फूड को शामिल करने पर भी विचार किया गया. सुबह के नाश्ता और शाम के नाश्ता को प्री-बुकिंग के द्वारा बुक करने की चर्चा की गई. यूनियन सदस्यों ने मांग की, कि तीस को पूरी तरह स्टडी करने के बाद ही लागू किया जाए.
मीटिंग में ये रहे उपस्थित
मीटिंग के दौरान चीफ एचआरएम सह चेयरमैन कैंटीन कमिटी यशवंत पांडेय, वाइस चेयरमैन सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, सेन्टर प्लांट के चीफ पीके चौधरी, हेड इंजीनियरिंग सर्विसेज विक्रम कुमार, हेड ब्लास्ट फर्नेस राधा रमन, हेड कैंटीन रिचा केडिया, कैंटीन कमिटी के हेड सुपरवाइजर टाटा स्टील, उदय कुमार, विमल कुमार, विवेक कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार, शुभम कुमार, राजकुमार, अमोलक सिंह, कैंटीन के सीनियर मैनेजर शौकत अली, खान, प्रकाश गोस्वामी समेत अन्य उपस्थित थे.
