WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar RPF Action : टाटानगर में 30 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नारकोटिक्स डॉग मैक्स ने दिलाई बड़ी सफलता

SHARE:

टाटानगर में RPF टीम टाटा और GRP की बड़ी कार्रवाई, बिहार के वैशाली और कैमूर निवासी दोनों आरोपियों को रेल थाना के सुपुर्द किया गया

फ़तेह लाइव, रिपोर्टर। 

जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में RPF टीम टाटा और GRP टाटा को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ/चक्रधरपुर एवं रेल एसपी जमशेदपुर के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत कार्रवाई करते हुए दो कथित गांजा तस्करों को करीब 30 किलो गांजा के साथ पकड़ा है।

23 अगस्त की रात RPF टीम टाटा, GRP टाटा और नारकोटिक्स डॉग मैक्स ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्धों की जांच और तलाशी में टीम ने दोनों आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पकड़े गए आरोपियों की पहचान भूपेश कुमार (36 वर्ष), निवासी फतेहपुर राघोपुर, वैशाली, बिहार तथा शिव मुनि चौरसिया (38 वर्ष), निवासी भभुआ, कैमूर, बिहार के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों और जब्त गांजा को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस और RPF की संयुक्त टीम अब मामले में गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

बताया गया कि यह कार्रवाई RPF द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नार्कोस के तहत की गई। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाई से रेल मार्ग का इस्तेमाल कर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती का संदेश गया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर