फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन चौक स्थित श्री श्री झारखंडेश्वर शिव दुर्गा हनुमान मंदिर में शनिवार संध्या 7:00 बजे सोनारी के स्वर्गीय महंत मोनी बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान विधिवत मोनी बाबा की तस्वीर पर माल्याअर्पण कर पूजा अर्चना हुई एवं भोग का प्रसाद लगाया गया. अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा कि मोनी बाबा सभी धर्म के चहेते थे. 

इसके पश्चात लोगों के बीच प्रसाद बांटा गया. सभी कमेटी के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया. आयोजनकर्ता मंदिर के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव, मनीष सिंह, राजू यादव उर्फ काले, मो. इम्तियाज, जसवंत सिंह, भाजपा नेता कृष्णा पात्रो, विकास यादव, झारखंड आंदोलनकारी नंदा पति, कांग्रेस नेता राजा ओझा, जोगिंदर सिंह, हरिओम गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे. 

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version