Breaking News
Jamshedpur : सरदार दीदार सिंह नहीं रहे, रामगढ़िया बिरादरी को शोक Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व पर विशेष कीर्तन दरबार 13 सितंबर को : प्रधान निशान सिंह Blood Donation : 30 रक्तदाताओं ने दिया जीवन बचाने का संकल्प, सेंट मैरीज़ एलुमनाई ट्रस्ट का तीसरा रक्तदान शिविर सफल Jamshedpur : चाईबासा में 2 अक्टूबर को इंटक का आठवां महाधिवेशन, संगठित-असंगठित मजदूरों से एकजुट होने का आह्वान Jamshedpur : आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन, पूर्वी विधानसभा के बीएलए-1 प्रभारी बने अप्पू तिवारी Ranchi : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा में महत्वपूर्ण निर्णय, ₹25 लाख गबन के मामले में तीन पदाधिकारियों को शो-कॉज का आदेश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : विधायक मद से बनने वाली पीसीसी रोड में अनियमितता का आरोप, मुखिया ने की जांच की मांग

SHARE:

  • मधवाड़ीह पंचायत के बरियारपुर में घटिया सामग्री और काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के बेंगाबाद प्रखंड के मधवाड़ीह पंचायत के बरियारपुर में विधायक मद से बन रही पीसीसी रोड निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप स्थानीय मुखिया सिद्दीकी अंसारी ने लगाया है. मुखिया का कहना है कि इस योजना के अंतर्गत घटिया किस्म की ईंट, सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रोड का निर्माण निर्धारित चार इंच की ढलाई के बजाय केवल दो इंच से पौने दो इंच तक किया जा रहा है, जो योजना के प्राक्कलन राशि के अनुरूप नहीं है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : समाजिक दायित्व निभाते हुए यशकावा इंडिया ने महाविद्यालय को दी खेल और पठन-पाठन सामग्री

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुखिया ने कहा कि विधायक मद से आने वाली योजनाओं में बंदरबांट हो रही है और विभागीय उदासीनता के कारण इन योजनाओं की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि योजना का कार्य केवल खानापूर्ति के लिए किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं. इस मामले में मुखिया ने एनआरपी के जेई को मौखिक रूप से सूचना दी है और उन्होंने कार्यपालक अभियंता के नाम पत्राचार करने की योजना बनाई है ताकि विभाग को इस बारे में ठोस कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया जा सके.

इसे भी पढ़ें Giridih : डुमरी में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा

एनआरपी के जेई शुभम कुमार ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि मुखिया से टेलीफोनिक बातचीत के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर काम में हुई त्रुटियों को ठीक करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि सुधार कार्य जल्द पूरा किया जाएगा और योजना की गुणवत्ता में सुधार लाया जाएगा. हालांकि, इस मुद्दे पर मुखिया की जांच की मांग जारी है ताकि विभागीय लापरवाही की समीक्षा की जा सके और भविष्य में इस प्रकार की समस्याएं न आएं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर