फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के चर्चित टिनप्लेट 10 नंबर बस्ती गुरुद्वारा का गत दिनों चुनाव संपन्न हुआ था. इसमें सुरजीत सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी. चुनावी प्रक्रिया के दौरान विधी व्यवस्था बनाये रखने के लिए सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो. फैज अहमद दल बल के साथ मुस्तैद रहे थे.
उनके सहयोग के लिए आभार जताने हेतु निर्वाचित प्रधान सुरजीत सिंह खुशिपुर थाना पहुंचे और शांतिप्रिय माहौल में चुनाव कराने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया. थाना प्रभारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया. थाना प्रभारी को गुरुद्वारा कमेटी के संचालन, उसके सामाजिक और धार्मिक कार्यों की जानकारी दी गई. थाना प्रभारी ने कमेटी को समाज हित में सदैव अपना हर संभव सहयोग देने की बात कही.
साथ ही गुरुद्वारा कमेटी के निर्वाचित प्रधान खुशीपुर एंड टीम ने भी पुलिस को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस दौरान सीजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, मंजीत सिंह खालसा, बलवंत सिंग, सुरेंद्र सिंह शिंदे, कुलवंत सिंह आदि कई लोग शामिल थे.

