WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : चोरी की कोशिश में पकड़ा गया युवक, पुलिस ने बताया पागल और छोड़ दिया, स्थानीयों में आक्रोश

SHARE:

  • पहले भी पकड़ा गया था आरोपी आरिफ, लेकिन कार्रवाई के बजाय हर बार छोड़ देती है पुलिस
  • दोबारा चोरी करते पकड़ा गया आरिफ, पुलिस की नरमी पर उठे सवाल, क्या रसूखदारों का संरक्षण मिल रहा है आरोपी को?

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पेटरवार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरम में बीती रात चोरी की कोशिश कर रहे युवक मोहम्मद आरिफ को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. हड़मिता निवासी आरिफ अपने दो-तीन साथियों के साथ अधिवक्ता स्वरूप कुमार सहाय के घर चोरी करने घुसा था. स्थानीय लोगों के सहयोग से आरिफ को न्यू बस स्टैंड के पास धर दबोचा गया. स्वरूप कुमार सहाय ने अपने आवेदन में पेटरवार पुलिस से आरोपी के अन्य साथियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि लगातार संदिग्ध लोग उनके घर की रेकी कर रहे थे और क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में स्कूल टाइम पर जाम से लोग परेशान, केरला समाजम मॉडल स्कूल पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कसा शिकंजा

Gambhir Car Associate Motion Ads

स्थानीय लोगों की सजगता से पकड़ा गया चोर, पुलिस पर उठे सवाल

हैरानी की बात यह रही कि पेटरवार थाना पुलिस ने मोहम्मद आरिफ को “पागल” बताकर छोड़ दिया. यह वही आरिफ है जिसे कुछ महीने पहले साइकिल चोरी करते भी रंगे हाथ पकड़ा गया था, जिसका वीडियो भी मौजूद है. इसके बावजूद उस पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई. लगातार उसे छोड़ दिए जाने से लोगों में आक्रोश है और सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उसे छुड़ाने के पीछे किसका हाथ है. क्षेत्रीय जनता पूछ रही है कि आखिर पुलिस की भूमिका इतनी नरम क्यों है और क्या चोरी की घटनाओं को इसी तरह नजरअंदाज किया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर