फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर कदमा थाना अंतर्गत कालिंदी रोड निवासी लोकेश कुमार के घर चोरी की घटना सामने आई है। लोकेश बिष्टुपुर थाना में क्रेन ऑपरेटर है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। लोकेश के अनुसार शुक्रवार शाम को वह जुबली पार्क के पास हुए सड़क दुर्घटना में गए थे। वहीं बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए चले गए जबकि पत्नी टाटा स्टील में कार्यरत है।
शाम को जब वे घर लौटे तो पाया कि घर के पीछे की ग्रिल टूटी हुई है वहीं घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर पिछले दरवाजे से अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। लोकेश ने शनिवार को थाने में लिखित शिकायत की है। लोकेश के अनुसार चोरों ने गहने समेत 10 से 12 लाख की चोरी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

