फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के टिनप्लेट 10 नंबर बस्ती गुरुद्वारा में भी प्रधान पद के होने वाले चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है. आगामी 26 मार्च को प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर का कार्यकाल पूरा हो रहा है. इससे एक माह पूर्व चुनाव की प्रक्रिया को शुरू किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं होने पर विपक्षी खेमे ने एकजुट होकर गुरुवार को अपनी बात रखी.
दूसरे खेमे के उम्मीदवार सरदार गुरदयाल सिंह मानावाल के नेतृत्व में संगत की ओर से दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल टिनप्लेट गुरुद्वारा के ऑफिस पहुंचा. जहां प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर फिर एक ज्ञापन दिया गया. इससमें चुनाव प्रक्रिया शुरू होने में देरी का जिक्र किया गया गया. बताया गया कि टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद का कार्यकाल 26 मार्च को पूरा हो रहा है, जिसे लेकर गुरदयाल सिंह मानावाल ने गत 13 फरवरी को सुरजीत सिंह को ज्ञापन दिया था.
गुरदयाल सिंह के पत्र के मुताबिक टिनप्लेट गुरुद्वारा में सविधान के मुताबिक एक माह पूर्व चुनाव की नोटिस लग जानी चाहिए थी, परंतु पहला ज्ञापन देने के एक माह बाद भी कुछ हलचल नहीं देखी जा रही है. ऐसे में 18 मार्च को सुरजीत सिंह को ज्ञापन देकर शीघ्र चुनावी प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई. ज्ञापन देखते हुए सुरजीत खुशीपुर ने सभी को आश्वासन दिया कि 31 मार्च को नोटिस लगा दिया जाएगा.
उसके बाद यही ज्ञापन की प्रतिलिपि सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह को उनके कार्यालय में जाकर दी गई. साथ ही भगवान सिंह को मानगो गुरुद्वारा का चौथी बार प्रधान बनने के लिए पुष्पगुच्छ देकर सम्मान भी किया गया. ज्ञापन देने वालों में गुरुदयाल सिंह मानावाल के साथ हरजिंदर सिंह मतेवाल, कुलवंत सिंह, हरदेव सिंह, कुलदीप सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह तरसिका, गुरदीप सिंह, कश्मीर सिंह, गुरमीत सिंह, हरजीत सिंह आदि शामिल थे, जबकि खुशीपुर के साथ गुरचरण सिंह बिल्ला भी मौजूद रहे.

