Jamshedpur.

टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान पद के चुनाव की हलचल के बीच मंगलवार को एक उम्मीदवार बलवंत सिंह शेरों के चुनावी कार्यालय का उदघाटन गुरु महाराज के चरणों में अरदास कर किया गया. टिनप्लेट टाटा लाइन खालसा स्कूल के सामने सोहन सिंह मल्लियां, नानक सिंह सोहल और अमरीक सिंह ततले के कर कमलों से कार्यालय का उदघाटन किया गया. इस दौरान भारी संख्या में इलाके की संगत एवं बलवंत सिंह के समर्थक मौजूद थे. बता दें कि बलवंत सिंह 1970 के दशक में बेहतर वेट लिफ्टर के साथ अच्छे साइकिलिस्ट भी रह चुके हैं. उस समय संयुक्त बिहार में उन्होंने कई इनाम भी जीते थे. मधुरभाषी स्वभाव के धनी बलवंत सिंह संगत में एका कायम करने, खालसा स्कूल में पूर्व की तरह बेहतर शिक्षा, मान्यता दिलाने के साथ नौजवान पीढ़ी को धर्म व संस्कृति से जोड़ने के एजेंडे को लेकर मैदान में उतरे हैं. उन्हें मौजूदा कार्यवाहक प्रधान तरसेम सिंह खेमे से अलग हुए गुट ने ही मैदान में उतारा है.
इस मोके पर ग्रंथी बाबा निर्मल सिंह ने अरदास की, जबकि आई संगत का धन्यवाद मंजीत सिंह संधू ने किया. इस दौरान परमजीत सिंह शाहपुर, जग्गा बाई, रंजीत सिंह, रंजीत सिंह गोल्डी, सविंदर सिंह औलख, निर्मल सिंह चिम्मा, सुलखन सिंह संधू, कश्मीर सिंह शेरों, नरेन्द्र सिंह मत्तेवाल, कश्मीर सिंह कहलों, जब्बर सिंह, रशपाल सिंह संधू, धर्म सिंह फूलका, मुख्यविंदर सिंह, सविंदर सिंह छिन्नदा आदि उपस्थित थे.
































