Tiranga Yatra In Jamshedpur : शहीदों की शौर्यगाथा व राष्ट्र एकता का विराट संकल्प है अखंड तिरंगा यात्रा : काले, देखें – Video

SHARE:

23 को बोर्ड परीक्षा होने के कारण इस वर्ष 22 मार्च ( रविवार) को निकलेगी शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा

शहरवासियों का स्नेह, समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद से इस बार भी माँ भारती के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा होगी ऐतिहासिक

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

मां भारती के अमर सपूत भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु के पावन शहादत दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 23 मार्च को आयोजित की जाने वाली शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 22 मार्च ( रविवार) को आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुचारू परीक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए तिथि में परिवर्तन का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है, ताकि अधिकाधिक नागरिक इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण आयोजन में भाग ले सकें।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में जेएनयू में लगे “भारत तेरे टुकड़े होंगे” जैसे राष्ट्रविरोधी नारों के प्रतिकार स्वरूप शहर में नमन तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई थी। इस यात्रा का उद्देश्य देश की अखंडता, एकता एवं संप्रभुता के प्रति जनजागरण करना तथा विभाजनकारी विचारों को वैचारिक रूप से परास्त करना है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी को लेकर नमन परिवार द्वारा साकची स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

बैठक का संचालन नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। युवाओं में देशप्रेम की भावना जागृत करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा वर्षों से यह आयोजन अनुशासित, शांतिपूर्ण और भव्य रूप में आयोजित होता आ रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक भाग लेते हैं जिसमे सभी वर्ग , सभी धर्म , सभी राजनैतिक दल एवं सामाजिक संस्थाओं का भरपूर योगदान होता है ।

नमन परिवार के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

बैठक में यात्रा की रूपरेखा, मार्ग, अनुशासन व्यवस्था एवं जनसंपर्क अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प दोहराया।

बैठक के दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार, सिद्धेष सिंह, धनुर्धर त्रिपाठी, सीजीपीसी के कुलविंदर सिंह पन्नू, राजू मारवाह, जसवंत सिंह भोमा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष राजपति देवी, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जूगुन पांडे, सुदेश मुखी सहित अन्य अनेक सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे धन्यवाद ज्ञापन जयप्रकाश राय द्वारा किया गया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें