Wild elephant spotted again in Jharkhand : खूंटी में जंगली हाथी की दस्तक, गांवों में अलर्ट, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड के खूंटी प्रखंड क्षेत्र में एक जंगली हाथी के प्रवेश की सूचना से ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि हाथी पतराटोली होते हुए मारंगहादा की ओर बढ़ रहा है, जिससे आसपास के गांवों में लोग एहतियात बरत रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हाथी रांची की ओर से होते हुए भंडरा पहुंचा था। भंडरा के ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से उसे वहां से खदेड़ दिया, जिसके बाद हाथी भूत गांव की ओर चला गया। भूत गांव में भी ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे आगे बढ़ा दिया। इसके बाद हाथी पतराटोली की दिशा में निकल गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

फिलहाल मारंगहादा और आसपास के गांवों में ग्रामीण अलर्ट मोड पर हैं। लोग समूह में घरों से बाहर निकल रहे हैं और रात के समय विशेष सावधानी बरत रहे हैं। हालांकि अब तक हाथी द्वारा किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर लौटाने की मांग की है। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की गई है कि वे हाथी के नजदीक न जाएं और किसी प्रकार की उकसाने वाली कार्रवाई न करें।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें