कहा – स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी का नाम और रिश्ते को उजागर करें सरयू राय
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के पश्चिम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विकास सिंह ने सरयू राय पर हमला करते हुए पूछा की चुनाव जीते हुए 15 महीना हो गए. उन्होंने किन-किन वादों को पूरा किया है. वह जनता के सामने लाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा की बन्ना गुप्ता के चचेरे साले के द्वारा अवैध रूप से बनाया गया लोटस अपार्टमेंट की आज जो बात सरयू राय कह रहे हैं. उसके लिए उन्होंने 15 महीने में क्या किया है? यह भी लोगों को स्पष्ट करना चाहिए.
विकास सिंह ने कहा कि मानगो को साफ सुथरा रखने के लिए नगर निगम ने मानगो को कुल नौ भागों में बांटा है, जिसमें अधिकांश ठीकेदार सरयु राय के अत्यंत करीबी है. मानगो का शंकोसाई और एनएच-33 के बाद वाली बस्ती सबसे अधिक गंदी है. जहाँ स्वयं विधायक के अत्यंत करीबी लोग संवेदक है. अपने लोगों की बात छुपाते हैं और दूसरे की बात उजागर करते हैं. विकास सिंह ने कहा की चुनाव के समय ही एनडीए के प्रत्याशी और विधायक को बन्ना गुप्ता का भ्रष्टाचार दिखाई देता है लेकिन जब बन्ना गुप्ता भ्रष्टाचार कर रहे थे.
उस समय सब अपने निजी स्वार्थ हेतु मौन धारण किये हुए थे. विकास सिंह ने कहा कि सरयू राय ने रघुवर दास को जेल भेजने का झूठी हवा बना कर पूर्वी फतह किया, लेकिन चुनाव जीतने के बाद मुख्य मुद्दे को अपने स्वार्थ हेतु भूमिगत कर दिया. जब वहां से उनकी जमीन खिसकने लगी तो उन्होंने पूर्वी विधानसभा में रहने वाले अपने समर्थकों को यह कह कर गुमराह किया कि अगर रघुवर दास के परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव लड़ेगा तो वें पूर्वी विधानसभा से ही चुनाव लड़ेगे, लेकिन जब तक असलीयत लोग समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी.
विकास सिंह ने यह भी कहा कि जब वें पश्चिम जमशेदपुर में जेडीयू से चुनाव लड़ने आये तो कहा कि तत्कालीन मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा टाटा स्टील के द्वारा कदमा के डी फ्लैट के पास घेरी गई चारदीवारी को तोड़ देंगे लेकिन पंद्रह महीना बीत जाने के चारदिवारी तोड़ना तो दूर उस ओर झांकने तक नहीं गये. विकास सिंह ने कहा की सरयू राय ने स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट के नाम से एक एनजीओ बनाया है जिसके मुख्य ट्रस्टी अपने बेटे और भतीजे को बनाया है और ठीक दूसरी ओर दूसरे के ऊपर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं.
विकास सिंह ने कहा कि एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेता राजनीति में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए अपने प्रत्याशी के पक्ष में मत मांग रहे हैं और एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं इसलिए उन्होंने आम लोगों से अपील की है की निर्विवाद प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव को छड़ी छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से मानगो महापौर बनाने का कार्य करें.
