• एकजुट संस्था एवं बिरसा हरित चेतना अभियान के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण पर जोर
  • छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर बनाई रंगीन चित्रकला

फतेह लाइव, रिपोर्टर

खुंटपानी के चुरुगुई मैदान में आज 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एकजुट संस्था एवं बिरसा हरित चेतना अभियान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर आसपास के विभिन्न गांवों के बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. उन्होंने मैदान के चारों ओर सफाई अभियान चलाया और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रभातफेरी निकाली. गली-गली घूमकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को संदेश दिया गया. प्रभातफेरी के बाद मैदान में एक सभा आयोजित की गई, जहां पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : विश्व पर्यावरण दिवस पर दुवारिका शर्मा का संकल्प – “भारत माता के नाम एक पेड़, और 1000 पेड़ लगाने का अभियान”

पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान जारी

सभा में समाजसेवी अजीत कान्डेयांग ने पेड़-पौधे, जल, जंगल और जमीन बचाने का संक्षिप्त परिचय देते हुए थर्माकोल और प्लास्टिक प्लेट के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया. साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों को पेन, कलम, कॉपी और रंगीन पेंसिल देकर प्रोत्साहित किया गया. इस कार्यक्रम में मुंडा रामदास जामुदा, अनीता जामुदा, अजय लेयांगी, बिरसिंह मुंडरी, अशोक मुंडरी, नारा बांकिरा परदेशी मुंडरी सहित कई ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version