फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड के रहने वाले 26 वर्षीय रोहित शुक्ला उर्फ चंदन शुक्ला बेंगलुरु के एयरपोर्ट के बाहर पार्किंग में कार्यरत थे. कार्य के दौरान पार्किंग स्थल में गाड़ी से दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे मौके में उनका निधन हो गया.
कर्नाटक पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन बेंगलुरु जाकर पार्थिव शरीर को लेकर जमशेदपुर लौट रहे हैं. भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह स्वर्गीय रोहित के आवास पर जाकर उनके पिताजी से मिल कर शोक प्रकट किया. पिता पेसे से टेंपू चालक है. रोहित दो भाई हैं, जिसमें रोहित बड़ा है.

