WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

 Jamshedpur : जेपीएससी परीक्षा में सफल हुई छात्राअंकिता कुमारी ने लॉ कॉलेज में दिया प्रेरणादायक व्याख्यान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्रा अंकिता कुमारी ने हाल ही में झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कॉलेज और शहर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज कॉलेज परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अंकिता कुमारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए एक प्रेरणादायक व्याख्यान (Motivational Speech) दिया।

अपने संबोधन में अंकिता ने अपनी तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन, वैधानिक ज्ञान की महत्ता और आत्म-विश्वास की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ करियर के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण रखने की सलाह दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम के दौरान लॉ कॉलेज की ओर से अंकिता को शुभकामनाओं सहित एक पुस्तक भेंट की गई, जिससे उनकी शैक्षणिक यात्रा और आगे की प्रशासनिक सेवा को प्रेरणा मिलती रहे।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के छात्रों ने अंकिता कुमारी से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जैसे:
• सिविल सेवा परीक्षा के लिए विषय चयन कैसे करें?
• प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तैयारी में क्या अंतर होता है?
• कानूनी पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए क्या विशेष लाभ होते हैं?
• मानसिक दबाव को कैसे नियंत्रित करें?

अंकिता ने सभी प्रश्नों का गंभीरता से उत्तर देते हुए छात्रों को निरंतर अध्ययन, आत्ममंथन, और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कॉलेज प्राचार्य, डॉ जितेन्द्र कुमार एवं प्रोफेसरगण एवं अन्य उपस्थित शिक्षकों ने अंकिता को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे आने वाले समय में एक प्रेरणास्त्रोत बनी रहेंगी। मंच का संचालन संजीव कुमार बीरउली ने किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर