WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : बागबेड़ा थाना इलाके में लोग असुरक्षित, शराब, मटका, गांजा कारोबार चरम पर, रेल क्षेत्र में कैसे होगा करोड़ों का विकास कार्य, 15 लाख की चोरी ने खोली सुस्ती की पोल

SHARE:

4 अप्रैल को अपराधियों के तांडव का CCTV लेकर भी चुप हो गई पुलिस, क्या हुई कार्रवाई?

घाघीडीह में छत काटकर घर में घुसे चोर, 15 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर का बागबेड़ा थाना क्षेत्र. यह इन दिनों महत्वपूर्ण क्षेत्र है. जहां प्रधानमंत्री के अमृत भारत योजना के सपनों को पंख लगने वाले हैं. कई करोड़ों करोड़ खर्च कर इलाके में स्टेशन का विकास कार्य शुरू हो गया है, लेकिन इस क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहा है. चोरी की इन घटनाओं ने पुलिस की व्यवस्था की पोल खोल दी है. वह भी तब जब सरकार ने नए आधुनिक वाहन दिए हैं.

अपराध पर रोक लगाने के लिए एक क्षेत्र में बाइक से लेकर कितने चार पहिया वाहन के साथ साथ दलाल दौड़ रहे हैं, लेकिन लोग भयभीत हैं. सूत्रों के हवाले से बताया जाये तो स्टेशन क्षेत्र में ही थाना इलाके में कई अवैध गतिविधियां संचालित हो रही है. उसपर लगाम लगना असंभव है.  ऐसे में बागबेड़ा का इतना बड़ा इलाका कैसे सुरक्षित हो सकता है और रेल का विकास कैसे होगा? यह सवाल उठाना गलत नहीं होगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गत चार अप्रैल की रात थाना क्षेत्र में पुरानी घटना को लेकर सड़कों पर तांडव हुआ. इलाके में चर्चा है कि घायल शेर किसी को नोचेगा. सूत्र बताते हैं कि यह तात्पर्य रवि यादव पर फायरिंग से है. खैर, हरहरगुट्टू दादी बगान में रात के अंधेरे के तांडव का फुटेज भी वायरल हुआ. सूचना है कि पुलिस ने भी इसे लिया, लेकिन कोई शिकायतकर्ता नहीं सामने आया, सो मामला आने वाली घटना को रोक पाना पुलिस के लिए चुनौती है. बागबेड़ा पुलिस 6 दिन बाद इस मामले को समेट नहीं पाई और चोरी की नई घटना ने सरकार की आधुनिक पुलिस व्यवस्था की पोल खोल दी.

बंद घर को बनाया निशाना, श्राद्ध में गया था परिवार

जानकारी के अनुसार चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम बीती तड़के दिया है. पूर्वी घाघीडीह पंचायत के मां तारणी कॉलोनी, रोड नंबर दो स्थित गौरांग मंडल के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने छत का टीन काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली.

बहरहाल, फिर बता देते हैं कि अपराध तो आये दिन हो रहे हैं, लेकिन यह चोरी चर्चा का विषय बनी हुई है. इस वक्त बागबेड़ा थाना इलाका आम लोगों के लिए खास है. यहां टाटानगर स्टेशन का विकास हो रहा है. 450 करोड़ खर्च हो रहे हैं, लेकिन पूरा खेल टाटानगर स्टेशन चौक के इर्द गिर्द पुलिस का घुमा हुआ है. पूरा स्टेशन इलाका आसपास का इलाका गांजा, शराब, मटका का खेल बना हुआ है. स्टेशन की बात बाद में करें तो थाना के चंद कदमों की दूरी में ही यह सब खेल चल रहे हैं. स्टेशन टीओपी के पास की सांठ गांठ का तो क्या कहना.

जानकारी के अनुसार, गौरांग मंडल के पिता का बीते शनिवार को निधन हो गया था, जिसके चलते पूरा परिवार श्राद्ध कर्म के लिए घाटशिला के सुरदा गांव गया हुआ था. इसी दौरान सूने पड़े घर का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.

चोरों ने घर में घुसते ही दरवाजे, अलमारी, पलंग और लॉकर को तोड़ डाला और एक-एक कमरे को खंगाल दिया. परिजनों के मुताबिक, चोर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सोने की चेन, चांदी के बर्तन और भगवान की चांदी की मूर्ति सहित लाखों रुपये का सामान ले उड़े.

इसके अलावा घर से संचालित कपड़े की दुकान से भी लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के कपड़े, जिनमें जींस और साड़ियां शामिल हैं, चोरी कर लिए गए. कुल मिलाकर इस वारदात में करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि चोरी की इस घटना में करीब तीन चोर शामिल थे, जिन्होंने पूरे घर को अस्त-व्यस्त कर दिया. बुधवार को श्राद्ध कार्यक्रम होना था, जिसके लिए हाल ही में बैंक से निकाले गए डेढ़ लाख रुपये भी चोर अपने साथ ले गए.

घटना की जानकारी मिलने पर जब परिवार वापस लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती वस्तुएं गायब थीं. इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है. मामले में बागबेड़ा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. सूत्र बताते हैं कि यहां आसपास के घरों में भी चोरों ने पुलिस की व्यवस्था को चुनौती दी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर