Jamshedpur : असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हिमंत विश्व शर्मा को अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने असम के लोकप्रिय एवं जनप्रिय नेता हिमंता बिस्वा सरमा को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

फाइल फोटो

काले ने कहा कि हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में असम ने विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में असम आने वाले समय में प्रगति, समृद्धि एवं विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। काले ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें