WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, होटल माउंट व्यू के पास ट्रेलर, पिकअप वैन और स्विफ्ट कार की आपस में टक्कर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के नेशनल हाईवे 33 स्थित होटल माउंट व्यू के समीप सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों के कारण ट्रेलर, पिकअप वैन और स्विफ्ट कार आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों वाहन तेज गति में थे, तभी अचानक एक वाहन अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते ट्रेलर, पिकअप वैन तथा स्विफ्ट कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का कार्य शुरू कराया। वहीं घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय तक एनएच-33 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसे बाद में पुलिस ने यातायात बहाल कर नियंत्रित किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर