Kolkata : बनगांव-सियालदह रूट पर लोकल ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पश्चिम बंगाल के बनगांव-सियालदह रूट पर एक लोकल ट्रेन में शनिवार को आग लग गयी. ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना उत्तर 24 परगना जिले के संहति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के घुसते ही हुई.यात्रियों ने बताया कि लोकल ट्रेन के तीसरे डिब्बे से अचानक धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन जैसे ही संहति स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची, लोगों ने देखा कि एक कोच से धुआं उठ रहा है. देखते ही देखते आग की लपटें भी उठने लगीं.आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रेन में आग लगी. लेकिन रेलवे अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं. उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहेंगे. इस घटना से कुछ देर के लिए सियालदह मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ देर के लिए प्रभावित हुई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें