Breaking News
Jamshedpur : गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी से जुड़ें युवा, शब्द गुरु के संदेश को जीवन में उतारें : जमशेदपुरी Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

murder in Jamshedpur : उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। आदिवासी क्लब के समीप झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान शकोंसाई रोड नंबर-2 निवासी 24 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। परिजनों के अनुसार विकास शनिवार देर रात अपने भगिने से मिलने के लिए उलीडीह गया था। भगिने से मुलाकात के बाद वह घर लौटने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने उसे कई बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रविवार सुबह उलीडीह में रहने वाली एक युवती ने परिजनों को फोन कर झाड़ियों में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान विकास सिंह के रूप में की गई। हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के भाई ने स्थानीय नशेड़ियों पर हत्या करने का संदेह जताया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और इसी कारण विकास किसी आपराधिक वारदात का शिकार हुआ हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर