Breaking News
Jamshedpur : गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी से जुड़ें युवा, शब्द गुरु के संदेश को जीवन में उतारें : जमशेदपुरी Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का दिखा अनूठा संगम

SHARE:

एसडीओ अर्णव मिश्रा ने की संस्था के कार्यों की सराहना, 200 से अधिक समाजसेवियों, रक्तदाताओं और संस्थाओं को किया गया सम्मानित

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर की संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) द्वारा अपने 25 वर्षों के सामाजिक सफर के उपलक्ष्य में रविवार को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में भव्य वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंडी संस्कृति, मानव सेवा और रक्तदान के प्रति समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्रा थे। उन्होंने टीम पीएसएफ के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाओं की सक्रियता से जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिलती है और समाज में सेवा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने संस्था को शुभकामनाएं देते हुए रक्तदाताओं एवं रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, झारखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीकांत कटारे, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष महतो, जमशेदपुर ब्लड सेंटर की सचिव नलिनी राममूर्ति, सह सचिव रविंद्र दुग्गल, जीएम संजय चौधरी, एक्टर एवं मॉडल नीला सेनगुप्ता, ज्योत्सना सरकार, समाजसेवी पायल चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पारंपरिक स्वागत, राष्ट्रीय गीत, गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। पूरे आयोजन स्थल पर झारखंडी संस्कृति की छटा बिखरी रही। आदिवासी परंपराओं के अनुरूप अतिथियों का स्वागत किया गया तथा नगाड़ों की गूंज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह के दौरान वर्षभर रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली 80 से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही टीम पीएसएफ से जुड़े 10 शतकवीर रक्तदाताओं, एसडीपी रक्तदान अभियान से जुड़े पांच प्रमुख रक्तदाताओं तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच लोगों को “टीम पीएसएफ गौरव मानव सेवा सम्मान” प्रदान किया गया। जमशेदपुर ब्लड सेंटर से जुड़े समर्पित सदस्यों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था द्वारा “टाइम बैंक” एवं “टीम पीएसएफ इमरजेंसी मेडिकल फंड बैंक” की भी शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य सदस्यों एवं उनके परिवारों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में पहलगाम में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों एवं वीर जवानों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह में 100 से 500 यूनिट तक रक्त संग्रह करने वाले 21 संस्थानों तथा 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करने वाले पांच संस्थानों को विशेष सम्मान दिया गया। वहीं 100 यूनिट तक रक्त संग्रह करने वाले 40 संस्थानों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित संस्थाओं में टाटा स्टील फाउंडेशन, नरेंद्र मोदी फैंस क्लब, उदगम, अर्पण एवं संजीव सेना सहित कई संस्थाएं शामिल रहीं। वहीं ब्लड सेंटर के उन सभी स्टॉफ को सम्मानित किया गया, जो साल भर रक्तदाताओं की सेवा में तत्पर रहते हैं।

कार्यक्रम का संचालन टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने किया। समारोह में उपस्थित अतिथियों, सम्मानित संस्थाओं और समाजसेवियों ने टीम पीएसएफ के 25 वर्षों के सामाजिक योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की और संस्था के भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर