Breaking News
Jamshedpur : गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी से जुड़ें युवा, शब्द गुरु के संदेश को जीवन में उतारें : जमशेदपुरी Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची थाना प्रभारी से NHRCCB प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, अपराध नियंत्रण और अतिक्रमण हटाने पर हुई चर्चा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

राष्ट्रीय मानव राइट एवं क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (NHRCCB) के पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रतिनिधिमंडल ने साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण तथा अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व धनंजय कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम ने किया। प्रतिनिधिमंडल में गुरप्रीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, झारखंड, अजीत कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष तथा विनय चंद्र, राष्ट्रीय सह-सचिव भी शामिल थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने साकची एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, चोरी, छिनतई, नशाखोरी एवं असामाजिक तत्वों की सक्रियता पर चिंता व्यक्त की। थाना प्रभारी से अपराध नियंत्रण हेतु नियमित गश्ती, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा साकची क्षेत्र में पैदल यात्रियों के लिए बनाए गए फुटपाथों पर हो रहे अनधिकृत अतिक्रमण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। बताया गया कि फुटपाथों पर अवैध कब्जे के कारण आम नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है।

बैठक में पुराने बस स्टैंड क्षेत्र का विषय विशेष रूप से उठाया गया, जहां कुछ व्यक्तियों द्वारा स्थायी एवं अर्ध-स्थायी संरचनाओं का निर्माण कर सार्वजनिक भूमि एवं सरकारी परिसंपत्तियों पर अनधिकृत कब्जा किए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने ऐसे अवैध निर्माणों एवं कब्जों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मांग की।

इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संभावित अवैध घुसपैठियों एवं बिना वैध पहचान-पत्र अथवा दस्तावेजों के निवास कर रहे संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन का विषय भी उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष सत्यापन अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

साकची थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर विधिसम्मत एवं आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनहित से जुड़े मामलों पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया की कभी भी किसी तरह के घटनाओ के सम्बन्ध मे आवश्यक जानकारी हमारे टीम के तरफ से दी जाएगी तो उसपर त्वरित कार्यवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय मानव राइट एवं क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन एवं नागरिक समाज के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा तथा आम जनता को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध होगा।

उनके द्वारा पूर्व मे जिला टीम के तरफ से दिये गए सूचनाओ के आधार पर किये गए त्वरित एवं उचित कार्यवाई के लिए प्रतिनिधिमंडल के द्वारा एक मोमेंटो देकर उन्हे सम्मानित भी किया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर