Jamshedpur : फेडरेशन का प्रतिभा सम्मान नौ जून को बिष्टुपुर गुरुद्वारा में

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

आल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन आगामी नौ जून मंगलवार को सिख प्रतिभाशाली बच्चों का बिष्टुपुर गुरुद्वारा परिसर में सम्मान करेगी।इस बाबत जानकारी देते हुए फेडरेशन के पूर्वी भारत के प्रमुख सतनाम सिंह गंभीर ने बताया कि वैसे सिख बच्चे जिन्होंने सीबीएससी व आईंसीएसई की परीक्षाओं में अव्वल स्थान हासिल किया है। उन्हें फेडरेशन सम्मानित कर प्रोत्साहित करेगी।

इस सिलसिले में फेडरेशन की टीम पूरी तत्परता के साथ आंकड़े जुटा रही है, ताकि कोई भी योग्य बच्चा छूट न जाए। अमरजीत सिंह भामरा ने बताया की इसके लिए फेडरेशन स्कूलों से भी संपर्क करने कोशिश कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि बच्चे जिन्होंने टॉप स्थान हासिल किया है या 80 फीसदी अंक अर्जित किये हैं वह सीधे तौर पर इस नंबर पर 7739111007 फेडरेशन से संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं।सतनाम सिंह गंभीर ने आगे बताया कि उनका एक मात्र उद्देश्य है की बच्चे सम्मान पाकर प्रोत्साहित हों और देश व कौम का नाम रौशन करें।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें