Breaking News
Jamshedpur : हज़ूर साहिब के दर्शन कर लौटा 500 श्रद्धालुओं का जत्था, टाटानगर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत Jamshedpur Christian Community : टेल्को लुपिता चर्च में माता वेलंकन्नी का फीस्ट श्रद्धा से संपन्न, 500 श्रद्धालुओं ने निकाला शांति जुलूस Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुंचाई मदद, पढ़ें आग से क्या हुआ नुकसान 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

गोलमुरी थाना अंतर्गत नेहरू कॉलोनी निवासी एक अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने वित्तीय मदद के साथ अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई। पांडेय कांत के कच्चे मकान में गुरुवार सुबह दिये से आग लग गई जिससे घर के सामान, कपड़े सहित नगद रुपये भी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गये। आग की विभीषिका से विद्युत तार, पलंग एवं गद्दे तक ख़ाक हो गये। सुबह पूजा करने के उपरांत पांडेय कांत के घर के सदस्य काम पर चले गये।

पड़ोसियों एवं स्थानीय युवकों ने घर से तेज़ धुंआ एवं आग की लपट देखा और फ़ौरन बुझाने के प्रयास में जुट गये। स्थानीय निवासी अमित बाग ने घटना की सूचना पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूचना मिलते ही दस मिनट के अंदर भाजपा नेता दिनेश कुमार मौके पर पहुंचें और हालत को देखा एवं स्थानीय पार्टी के नेता राजेश त्रिपाठी और रॉकी सिंह को मौके पर बुलाया। दिनेश कुमार और राजेश त्रिपाठी ने तत्काल अग्नि पीड़ित परिवार को पांच हज़ार रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया कराया। इसके अलावे पुनः अस्थाई निर्माण के लिए 15 फीट की छह रूफिंग शीट एवं लोहे की रॉड का प्रबंध कराया ताकि परिवार को आश्रय मिल सके। मौके से ही दिनेश कुमार ने शौर्य संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा से बात कर तत्काल आवश्यकता अनुरूप राशन सामग्री और पहनने के कपड़े दिलाने का आग्रह किया। जानकारी मिलते ही शौर्य संस्था की ओर से तत्काल सारी सामग्री उपबल्ध करवा दी गई है। मामले की जानकारी सोशल मीडिया के मार्फ़त जिला प्रशासन एवं आमजनों के मध्य साझा करते हुए भाजपा नेता दिनेश ने पीड़ित परिवार की ओर मदद का हाथ बढ़ाने का आग्रह किया है। वहीं निर्माण होने तक आश्रय के लिए स्थानीय मन्दिर के भवन को अग्नि पीड़ित परिवार की मदद के लिए खुलवाया गया है। इधर भाजपा साकची पूर्वी मंडल को भी मामले में उचित सहयोग करने को लेकर निर्देशित किया गया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर