Breaking News
Jamshedpur : संतरागाछी-जयपुर नई ट्रेन का 26 अक्टूबर को टाटानगर में भव्य स्वागत, श्याम भक्त मंडल ने की तैयारी Jamshedpur : कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान 25 अक्टूबर से, गांव-गांव तक पहुंचेगी पार्टी Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन का विजया मिलन समारोह, गीत-संगीत और व्यंजनों के बीच वीरांगनाओं ने मनाया उत्सव Jamshedpur : कदमा में युवक पर जानलेवा हमले से पुलिस सख्त, सिटी एसपी ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया निर्देश Jamshedpur Police : बर्मामाइंस, टेल्को, साकची और गोलमुरी में रात्रि पैदल गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Jamshedpur : कदमा और डोबो में देर रात सघन जांच अभियान, सिटी एसपी ललित मीणा ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन – सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सोमवार को मासिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को यूनियन की ओर से शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह सम्मान समारोह सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए नहीं आयोजित की जाती है, बल्कि आप सबों के विचारों एवं सुझावों की समीक्षा कर उसे लागू कराने का प्रयास किया जाता है। हम आपके विचारों पर अमल करते हैं।‌

उन्होंने कहा कि यूनियन सदैव अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ खड़ी है। जब कभी ऐसा महसूस हो कि यूनियन की मदद चाहिए तो नि:संकोच यूनियन कार्यालय आईए यह यूनियन आपका है। उन्होंने सबों को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मी अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित थे। सबों ने बारी – बारी से अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, तमाम यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर एवं आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

1. व्हीकल फैक्ट्री के सैय्यद तज्जूद्दिन।

2. क्यूए के अफताब रजा अंसारी।

3. रियल एक्सल के जिउत शर्मा।

4. फाउंड्री के राजेंद्र प्रसाद एवं मनमोहन गोप।

5. इंजन फैक्ट्री के बराह मांझी एवं विमल कुमार।

6. ईआरसी के कृष्णा कुमार प्रसाद।

7. फ्रंट एक्सल के कलीम खान।

8. पेंट फैक्ट्री के ओम प्रकाश सिंह।

9. ड्राइव हेड से राम प्रवेश सिंह।

10. फ्रेम फैक्ट्री से तर्नी कुमार गोप।‌

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर