Breaking News
Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ Punjab/Jharkhand : ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਮਸ਼ੇਦਪੁਰ ਵਿੱਚ ਰੇਡ, ਭਰਾ-ਭਰਜਾਈ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਸੇਮੇ ਦੀ ਭਾਲ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और अव्यवस्थित ऑटो परिचालन पर सख्त होगा प्रशासन, नियमित कार्रवाई के लिए बनेगी टास्क फोर्स

SHARE:

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक, जिला अंतर्गत चौक-चौराहों पर अवैध पार्किंग, अवैध निर्माण कार्य, सड़क अतिक्रमण, नदी-नालों पर अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शहर में विकसित होंगे वेंडिंग जोन, सुव्यवस्थित होगा ऑटो स्टैंड

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत चौक-चौराहों पर अवैध पार्किंग, अवैध निर्माण कार्य, सड़क अतिक्रमण, नदी-नालों पर अतिक्रमण तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी एसपी, एसपी रूरल, एसडीओ धालभूम और घाटशिला, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीएसपी यातायात पुलिस एवं अन्य संबंधित विभाग और एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शहर में बढ़ती अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण तथा ऑटो वाहनों के अनियमित परिचालन से यातायात व्यवस्था के प्रभावित और दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। उपायुक्त ने सड़क किनारे संचालित ठेला-गुमटी एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को चरणबद्ध तरीके से हटाने तथा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने ऑटो परिचालन को नियमित एवं व्यवस्थित करने के लिए साकची में ऑटो स्टैंड को मुलभूत सुविधा से युक्त करने, ऑटो स्टैंड में रूटवार एवं जोनवार ऑटो स्टैंड चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रूट की ऑटो निर्धारित स्थल से ही संचालित हो। साथ ही ऑटो चालकों के लिए स्टैंड में शेड, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था विकसित करने को लेकर जेएनएसी एवं जु्स्को को संयुक्त रूप से समाधान तैयार करने का निर्देश दिया। पुराने एवं अनुपयोगी शौचालयों को ध्वस्त कर नई सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा की गई।

बैठक में चौक-चौराहों एवं मुख्य सड़कों के बीच ऑटो खड़ा कर सवारी बैठाने-उतारने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने यातायात पुलिस को नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने अन्य क्षेत्रों के परमिट पर संचालित ऑटो वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने, सभी ऑटो में किराया सूची प्रदर्शित करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से ऑटो के दाहिने हिस्से को बंद रखने संबंधी प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शहर में पार्किंग स्थलों की कमी के कारण ऑन-स्ट्रीट पार्किंग एक बड़ी समस्या बन गई है। उपायुक्त ने पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान हेतु जु्सको एवं जेएनएसी के बीच समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। पीएम मॉल के बाहर संचालित पार्किंग को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए जेएनएसी एवं टाटा लैंड डिपार्टमेंट को समन्वित कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं बिंदल मॉल के बाहर सर्विस रोड पर पार्किंग रोकने तथा मॉल परिसर के भीतर उपलब्ध पार्किंग सुविधा का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।

साकची क्षेत्र में वेंडिंग जोन विकसित करने, साकची बाजार के अंदर से सड़क तक फैले हॉकर्स के अतिक्रमण को हटाने तथा व्यवस्थित व्यापारिक गतिविधियों के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने जु्स्को के प्रतिनिधियों को इस दिशा में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया।

नदी- नालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान चलाने हेतु एक टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी कार्रवाई से पूर्व संबंधित लोगों को सूचना दी जाए तथा नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में भी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला को दिया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर