WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो और बोड़ाम में जन सुनवाई कार्यक्रम में आम जनता की समस्याओं को सुना और समाधान का प्रयास किया मंत्री बन्ना गुप्ता ने 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के कुईयानी पंचायत भवन, बोड़ाम प्रखण्ड में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री बना गुप्ता ने आम जनता की समस्याओं से संबंधित 150 से अधिक मामले पर सुनवाई की। अनेकों मामले को उन्होंने तत्काल समाधान किया। आम जनता ने अपने मंत्री से मिलकर बेबाक रूप से अपने समस्याओं को साझा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे उपस्थित रहे। मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिव्यांग से संबंधित, दस बेड का अस्पताल, कृषि के मामले, थाना से एक महिला की समस्या, ईलाज से संबंधित, अनाज आवंटन का मामला अंचल कार्यालय, प्रखण्ड विकास कार्यालय से संबंधित सैकड़ो समस्याओं का सुनवाई किया तथा समाधान का प्रयास भी किया। समस्याओं से संबंधित आवेदन मंत्री ने ले लिया और उचित कार्यवाही कर संबंधित विभाग को प्रेषित करने के लिए जनता को आश्वस्त दिया और सभी समस्याओं का समाधान उचित माध्यम से की जाएगी। इसका आश्वासन दिया। इस दौरान काफी संख्या में विधान सभा क्षेत्र के ग्रामवासी शामिल हुए. जन सुनवाई कार्यक्रम का संचालन किशन लाल महतो, ललन झा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखण्ड संगठन प्रभारी मोहनलाल बनर्जी, बलराम महतो, डाॅ मनोज महतो प्रखण्ड अध्यक्ष, सुधारी टुडू,मनोज झा, संजय तिवारी, संजय ठाकुर, माजिद अख्तर, बिलाल, सरत चन्द्र महतो सहित काफी संख्या में कार्यकर्तागण शामिल थे। जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, थाना प्रभारी, आपूर्ति पदाधिकारी सहित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए।

द्वितीय जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन मानगो ओल्ड पुरूलिया रोड स्थित कैम्प कार्यालय में दोपहर 3 बजे से आयोजित की गई. जिसमें बड़े पैमाने पर फरियाद करने वाले आवेदन के साथ पहुँचे। मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी मामले को सुना और समाधान का प्रयास किया. इस अवसर पर गुप्ता ने आम जनता के समस्याओं से संबंधित 141 से अधिक मामले पर सुनवाई किया. जन-सुनवाई कार्यक्रम को सफल बनाने में शाहनवाज आलम, शाहनवाज अहमद, मोती खान, मो अख्तर, आर डी राय, अफ्ताब अहमद सिद्दीकी, सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर