Breaking News
Jamshedpur : काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान सरदार जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर Jamshedpur : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London मिलकर विकसित करेंगे अगली पीढ़ी की ऊर्जा तकनीक Delhi : ‘ਵੋਟ ਚੋਰ’ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਹੱਲਾ—ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵੱਲ ਵਧਿਆ ਕਾਫਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੋਕਿਆ, ਰਾਹੁਲ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਅਦਾਲਤ ’ਚ ਖੜਕਾਇਆ ਦਰਵਾਜ਼ਾ Delhi/Amritsar : ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਿੰਸ ਵੀਰਜੀ ਤੇ ਬੀਬੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਸਦਕਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਕੀਤੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ-ਦੀਦਾਰੇ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar : टाटा–बक्सर एक्सप्रेस में बढ़ेगा एक अतिरिक्त स्लीपर कोच, यात्रियों को होगी सुविधा

SHARE:

टाटा बक्सर एक्सप्रेस अतिरिक्त स्लीपर कोच

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दक्षिण पूर्व रेलवे के जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) के सदस्य अरुण कुमार जोशी के प्रयासों से टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस के यात्रियों को राहत मिलने जा रही है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 18183/18184 टाटानगर–बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस की कोच संरचना में संशोधन करते हुए एक सामान्य (जनरल) कोच के स्थान पर एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है।

यह फैसला अरुण कुमार जोशी द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को भेजे गए प्रस्ताव के बाद लिया गया। अपने प्रस्ताव में उन्होंने ट्रेन में स्लीपर कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी, ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को आरक्षित सीटों की बेहतर सुविधा मिल सके।

Gambhir Car Associate Motion Ads

दक्षिण पूर्व रेलवे के नए आदेश के अनुसार, ट्रेन में अब एक अनारक्षित (जनरल) कोच की जगह एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। यह नई व्यवस्था आगामी 17 जुलाई से टाटानगर से रवाना होने वाली तथा 18 जुलाई से बक्सर से चलने वाली ट्रेनों में लागू होगी।

इस निर्णय का स्वागत करते हुए अरुण कुमार जोशी ने कहा कि लंबे समय से यात्रियों द्वारा स्लीपर कोच बढ़ाने की मांग की जा रही थी। रेलवे प्रशासन द्वारा इस मांग को स्वीकार किया जाना यात्रियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और प्रतीक्षा सूची (वेटिंग) की समस्या में भी कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

जोशी ने यह भी कहा कि भविष्य में यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए टाटा–बक्सर एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच तथा एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच बढ़ाने के लिए भी उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर