Breaking News
Jamshedpur : काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान सरदार जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर Jamshedpur : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London मिलकर विकसित करेंगे अगली पीढ़ी की ऊर्जा तकनीक Delhi : ‘ਵੋਟ ਚੋਰ’ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਹੱਲਾ—ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵੱਲ ਵਧਿਆ ਕਾਫਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੋਕਿਆ, ਰਾਹੁਲ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਅਦਾਲਤ ’ਚ ਖੜਕਾਇਆ ਦਰਵਾਜ਼ਾ Delhi/Amritsar : ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਿੰਸ ਵੀਰਜੀ ਤੇ ਬੀਬੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਸਦਕਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਕੀਤੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ-ਦੀਦਾਰੇ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू से मिले समितिके प्रतिनिधि

SHARE:

टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर स्थित टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक पूर्णिमा साहू से शिष्टाचार मुलाकात कर महाविद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं विकासात्मक आवश्यकताओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने छात्राओं के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विधायक का ध्यान आकर्षित करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में महाविद्यालय में लगातार बढ़ रही छात्राओं की संख्या को देखते हुए नामांकन सीटों में वृद्धि की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसके अलावा महाविद्यालय की भूमि की लीज से संबंधित लंबित समस्याओं के समाधान तथा छात्राओं की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संचालन के लिए एक आधुनिक बहुउद्देशीय हॉल (मल्टीपर्पज हॉल) के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने विधायक पूर्णिमा साहू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने महाविद्यालय की वर्तमान स्थिति, छात्राओं की बढ़ती संख्या और आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकता से विधायक को विस्तार से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इस दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी।

इस दौरान टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, सचिव परविंदर सिंह सोहल, टिनप्लेट यूनियन के महासचिव मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साईं बाबू राजू तथा महाविद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता स्वाई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर