Dhanbad : सिंदरी में कॉमरेड एके राय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, प्रखर वामपंथी विचारक तथा शोषित, पीड़ित और वंचितों की बुलंद आवाज रहे कॉमरेड एके राय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को सिंदरी में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ किया गया।

प्रतिमा का अनावरण एवं माल्यार्पण पूर्व विधायक कॉमरेड आनंद महतो, वर्तमान विधायक बबलू महतो तथा विधायक अरूप चटर्जी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, श्रमिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कॉमरेड ए. के. राय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

एके राय स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कॉमरेड ए. के. राय ने अपना संपूर्ण जीवन मजदूरों, किसानों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। झारखंड आंदोलन को नई दिशा देने, श्रमिक हितों की आवाज बुलंद करने तथा ईमानदार सार्वजनिक जीवन का जो आदर्श उन्होंने स्थापित किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, दीपक कुमार (दीपू), सुरेश सिंह (जय हिंद मोड़), प्रशांत दुबे, महेंद्र पांडे, पार्षद धीरज सिंह, पार्षद गणेश महतो, सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, दीपेंद्र झा, बृजेश सिंह, कौशल सिंह, रंजीत सिंह, जन अधिकार मंच के प्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम का समापन कॉमरेड एके राय के आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक न्याय, श्रमिक अधिकार और जनहित के लिए निरंतर संघर्ष करने के संकल्प के साथ हुआ।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें