Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विद्यापति परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, अनूप मिश्रा ‘ज्योति’ बने अध्यक्ष

SHARE:

सर्वसम्मति से अखिलेश मिश्रा चुने गए महासचिव और रंजीत झा बने कोषाध्यक्ष, सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के विद्यापति परिषद, बागबेड़ा कॉलोनी की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन एवं चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। चुनाव में अनूप मिश्रा ‘ज्योति’ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, अखिलेश मिश्रा को महासचिव तथा रंजीत झा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यकारिणी के कुल 34 सदस्यों में सात सदस्य शहर से बाहर होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके, जबकि शेष 27 सदस्यों में से 20 सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। परिषद के मार्गदर्शक मंडल के 10 वरिष्ठ सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव समिति के सदस्य डॉ. अशोक कुमार झा ‘अविचल’, डॉ. रवीन्द्र कुमार चौधरी और जे.सी. झा की देखरेख में किया गया। इस दौरान मिथिला संस्कृति परिषद के अध्यक्ष आकाश चंद्र मिश्रा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

अध्यक्ष पद पर अनूप मिश्रा ‘ज्योति’ का सर्वसम्मति से चयन

अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आमंत्रित किए जाने पर हरेराम चौधरी ने अनूप मिश्रा ‘ज्योति’ के नाम का प्रस्ताव रखा। अभिलाष मिश्रा ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसके बाद उपस्थित सभी 20 सदस्यों ने करतल ध्वनि से अपनी सहमति जताई और उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया।

अखिलेश मिश्रा महासचिव, रंजीत झा कोषाध्यक्ष

महासचिव पद के लिए अवधेश मिश्रा ने अखिलेश मिश्रा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन अशोक चौधरी एवं उपस्थित सदस्यों ने किया। इसके बाद अखिलेश मिश्रा को सर्वसम्मति से महासचिव घोषित किया गया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए रंजीत झा के नाम पर सभी सदस्यों की सहमति बनी और उन्हें सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुन लिया गया।

चुनावी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों और मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठजनों ने बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए परिषद के विकास और सामाजिक कार्यों को पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर