बी.के. डिंडा कार्यकारी अध्यक्ष और ददन सिंह महासचिव निर्विरोध चुने गए
कर्मचारियों के जॉब, प्रमोशन, क्वार्टर मेंटेनेंस और बोनस के मुद्दों पर प्रबंधन से वार्ता का भरोसा
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में द कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की यूनाइटेड क्लब इकाई का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। चुनाव में श्री राकेश्वर पांडे को एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं श्री बी.के. डिंडा कार्यकारी अध्यक्ष और श्री ददन सिंह महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
कमेटी सदस्य पद के लिए सीक्रेट बैलेट पेपर से हुए मतदान के बाद श्री दिनेश कुमार पांडे, श्री राजू सोना, श्री सुभाष जेना और श्री माधव हरपाल विजयी घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पदाधिकारी अंजनी कुमार, सहायक चुनाव पदाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पर्यवेक्षक सुब्रत देव की देखरेख में संपन्न हुई।
चुनाव के बाद कर्मचारियों ने अध्यक्ष राकेश्वर पांडे का भव्य स्वागत किया और जॉब पर जॉब, कर्मचारी वार्ड की बहाली, वरिष्ठ कर्मचारियों के प्रमोशन, क्वार्टर मेंटेनेंस चार्ज तथा बेहतर बोनस सहित विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग रखी। अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों पर प्रबंधन से बातचीत कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कर्मचारियों से यूनाइटेड क्लब को और बेहतर बनाने तथा उत्कृष्ट सेवा के माध्यम से संस्थान की प्रगति में योगदान देने की अपील की। अंत में कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव पदाधिकारियों, प्रबंधन और अध्यक्ष राकेश्वर पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया।









































