Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सैल्यूट तिरंगा के झारखंड गौरव सम्मान से 16 विभूतियां सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सैल्यूट तिरंगा की ओर से झारखंड गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैल्यूट तिरंगा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने की। संचालन डीडी त्रिपाठी एवं मुनमुन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय गिरी ने किया।

समारोह में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में समाजहित, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली 16 विभूतियों को झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में राजनीति के क्षेत्र से डॉ. दिनेश सारंगी, खेल से अरुणा मिश्रा, योग के क्षेत्र से योग सम्राट अंशु सरकार, स्वास्थ्य क्षेत्र से डॉ. जीसी मांझी एवं डॉ. सुनीता सोरेन, पत्रकारिता से संजीव भारद्वाज, रक्त एवं प्लाज्मा दान के लिए इंद्रजीत सिंह, संगीत से श्रद्धा दास, शिक्षा के क्षेत्र से रंजीता गांधी एवं शांभवी तिवारी, समाज सेवा से राजकुमार सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, दुखनी सोरेन, आशा सिंह एवं चरणजीत कौर भाटिया तथा कला के क्षेत्र से विवेक मिश्रा शामिल रहे। देवघर से बाबा बलियासे को भी सम्मानित किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चम्पाई सोरेन रहे। सैल्यूट तिरंगा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा ने समारोह का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पाण्डेय एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. ए.के. लाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं सदस्यता प्रमुख प्रमोद कुमार मिश्र, डॉ. संजय गिरी, पूर्व सैनिक वरुण सिंह सहित संगठन के मुनी झा, मीठा चटर्जी, बॉबी पाण्डेय, अरूप मजूमदार, रुद्र शंकर शर्मा, सजल चक्रवर्ती, मनोज सिंह समेत कई कार्यसमिति सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने कहा कि आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की संकल्पना के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से सैल्यूट तिरंगा लगातार तीसरे वर्ष झारखंड गौरव सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है।

सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा ने कहा कि संगठन राष्ट्रवादी एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर