फतेह लाइव, रिपोर्टर।
विगत दिनों बंगाल के सबसे प्रतिष्ठित फैशन और ब्यूटी पेजेंट ‘ऑपुलेंस – ऑरा ऑफ बंगाल 2026’ का भव्य ग्रैंड फिनाले कोलकाता के मशहूर होटल नोवोटेल में संपन्न हुआ। शाम में शहर के उभरते हुए युवा शबद गुप्ता ने ‘टीन’ (Teens Category) वर्ग में अपनी अमिट छाप छोड़ते हुए विनर का ताज अपने नाम कर लिया है। रेडिएंट रेवेलेरी और आरआईडब्ल्यूके फिल्म प्रोडक्शन (RIWK Film Production) द्वारा प्रस्तुत और फिल्म निर्माता आरआईडब्ल्यूके जायसवाल (RIWK Jaiswal) द्वारा क्यूरेट किए गए इस मेगा इवेंट में पूरे क्षेत्र से चुनिंदा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
इस भव्य शाम में भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विभिन्न कठिन राउंड्स, ग्रूमिंग सेशन्स और टैलेंट असेसमेंट के बाद शबद गुप्ता ने प्रतियोगिता के अंतिम चरणों में जजों के तीखे सवालों के बेहद सटीक और आत्मविश्वास से भरे जवाब दिए। उनकी बेहतरीन पर्सनैलिटी, बॉडी लैंग्वेज और एथनिक व मॉडर्न फैशन अवेयरनेस ने उन्हें इस केटेगरी में शीर्ष स्थान दिलाया,इवेंट के डायरेक्टर आरआईडब्ल्यूके जायसवाल ने कहा, “जब युवा पीढ़ी की जन्मजात प्रतिभाओं को सही मंच और मार्गदर्शन मिलता है, तो वे अपने सपनों को हकीकत में बदलने की ताकत पा लेते हैं। शबद गुप्ता ने इस उम्र में जो मैच्योरिटी और कॉन्फिडेंस दिखाया है, वह काबिले तारीफ है।
शबद गुप्ता ने जताई खुशी : अपनी इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए शबद गुप्ता ने कहा, “ऑपुलेंस ऑरा ऑफ बंगाल 2026 का विनर बनना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। यह ताज सिर्फ मेरी जीत नहीं है, बल्कि मेरे माता-पिता, मेंटर्स और मेरे शहर के सपोर्ट का नतीजा है। यह मंच मेरे लिए भविष्य के नए रास्ते खोलेगा। शबद गुप्ता की इस सफलता से जश्न का माहौल है और उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।









































