फ़तेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में पैगम्बर मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की जयंती के अवसर पर 26 अगस्त 2026 को जमशेदपुर शहर की यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किया गया है।
यातायात पुलिस के आदेश के अनुसार 26 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा। हालांकि, बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
यह व्यवस्था शहर में धार्मिक आयोजन और संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं आम लोगों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने और सहयोग की अपील की है।









































