WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर टेल्को में सेवा शिविर, अमीर अली अंसारी ने अतिथियों का अंगवस्त्र से किया स्वागत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर टेल्को में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता अमीर अली अंसारी ने टेल्को मस्जिद के समीप सेवा शिविर लगाया । इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए फूल-माला, लड्डू एवं ठंडे पानी का वितरण किया गया। सेवा शिविर के माध्यम से आपसी भाईचारे, सौहार्द और इंसानियत का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह, टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, सेंट्रल पीस कमेटी के सदस्य नंदलाल सिंह, रियाजुद्दीन खान, पीके दास, आमिर सोहेल, मोहम्मद मिर्ज़ा, शाजिद अली खान,छोटा टूडू, शाहिद परवेज, सोहेल अहमद खान उर्फ राजू खान, नेसार अहमद एवं मोहम्मद इस्लाम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अमीर अली अंसारी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस मौके पर अमीर अली अंसारी ने कहा कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी रहमतुल्लिल-आलमीन पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे विलादत मनाया जाने वाला एक पवित्र अवसर है। पैगंबर-ए-इस्लाम ने पूरी इंसानियत को मोहब्बत, अमन, भाईचारे, इंसाफ, समानता और अच्छे आचरण का संदेश दिया। उन्होंने समाज से ऊंच-नीच, जात-पात और भेदभाव को समाप्त करने तथा कमजोर, जरूरतमंद और मजलूम लोगों की मदद करने की सीख दी।

उन्होंने कहा कि आज के समय में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं और भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और इंसानियत को मजबूत करना चाहिए। बुराई के खिलाफ आवाज उठाना, जरूरतमंदों का सहारा बनना और सभी धर्मों एवं समुदायों के बीच आपसी सम्मान कायम रखना ही इस मुबारक अवसर का सच्चा संदेश है।

अमीर अली अंसारी ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल सभी लोगों, स्थानीय नागरिकों, पुलिस प्रशासन, शांति समिति के सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से है। हम सभी मिलकर इस परंपरा को और मजबूत करेंगे और हर पर्व-त्योहार को शांति, प्रेम एवं सद्भाव के साथ मनाएंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर