Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सहयोग सिलाई केंद्र से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को मिल रही आत्मनिर्भरता की राह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग की बालिकाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट द्वारा संचालित सहयोग सिलाई केंद्र (Sahyog Sewing Center) लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केंद्र में बालिकाओं को सिलाई एवं कटिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है।

सहयोग सिलाई केंद्र की स्थापना वर्ष 2016-17 में की गई थी। केंद्र का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बालिकाओं को हुनर का प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने और सम्मानजनक आजीविका अर्जित करने के योग्य बनाना है। प्रशिक्षण के लिए एक अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षिका की नियुक्ति की गई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

केंद्र में प्रत्येक वर्ष कम से कम तीन बैचों में तीन-तीन माह का सिलाई एवं कटिंग प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक 16 से अधिक बैच सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं और अनेक बालिकाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ चुकी हैं।

वर्तमान में सहयोग सिलाई केंद्र साकची हाई स्कूल, जमशेदपुर में संचालित हो रहा है। इसी सप्ताह शुरू हुए नए प्रशिक्षण बैच में 26 बालिकाओं ने नामांकन कराया है।

प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की ओर से केंद्र में पांच सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इन मशीनों का उपयोग बालिकाएं प्रशिक्षण के दौरान करती हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाली जरूरतमंद एवं योग्य बालिकाओं में से कुछ को क्लब की ओर से सिलाई मशीनें भी प्रदान की जाती हैं, ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

क्लब की यह पहल केवल सिलाई-कटिंग का प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रशिक्षण के बाद भी बालिकाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर देने का प्रयास करती है। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट का सहयोग सिलाई केंद्र जरूरतमंद बालिकाओं के लिए हुनर, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य का मजबूत माध्यम बन रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर