WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

TRAIN ALERT : CSMT स्टेशन पुनर्विकास कार्य के चलते हावड़ा-CSMT मुंबई मेल का परिचालन प्रभावित, अंदर पढ़ें…

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

टाटा हावड़ा रूट क रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर चल रहे बड़े पुनर्विकास कार्य के कारण ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा-CSMT मुंबई मेल एक्सप्रेस अब 5 सितंबर 2026 तक दादर स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी। यानी इस अवधि में यह ट्रेन सीएसएमटी तक नहीं जाएगी और दादर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

सेंट्रल रेलवे ने बताया कि रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) द्वारा कराए जा रहे CSMT पुनर्विकास परियोजना के तहत प्लेटफॉर्म संख्या 16 पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक की अवधि 5 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है।

 

प्लेटफॉर्म संख्या 16 और 17 पर आवश्यक फाउंडेशन लेआउट और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य तेजी से चल रहे हैं। यह कार्य देश के ऐतिहासिक और प्रमुख रेलवे टर्मिनलों में शामिल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के महत्वाकांक्षी पुनर्विकास प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा है।

इसी कारण हावड़ा से मुंबई जाने वाली 12810 हावड़ा-CSMT मुंबई मेल एक्सप्रेस को पूर्व व्यवस्था के अनुसार 5 सितंबर तक दादर स्टेशन पर ही समाप्त किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मुंबई पहुंचने और आगे की यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव को ध्यान में रखें।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर