WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Breaking : रैगिंग के बाद सिख छात्र की पगड़ी खोलकर पीटा, 20 युवकों ने घेरकर किया हमला

SHARE:

कदमा के DBMS Career Academy के बाहर हुई मारपीट के बाद दहशत में छात्र, गुरुवार को स्कूल भी नहीं गया

शाम 7 बजे गोलमुरी जॉगर्स पार्क के पास फिर घेरने का आरोप, परिजनों संग सिख यूथ ब्रिगेड पहुंची थाना

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर शहर में स्कूली छात्रों के बीच रैगिंग और हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। कदमा थाना क्षेत्र स्थित DBMS Career Academy में कक्षा 10वीं के एक सिख छात्र के साथ पहले रैगिंग और मारपीट किए जाने का आरोप है। इसके बाद बुधवार, 26 अगस्त, को कथित तौर पर कक्षा 12वीं के कुछ छात्रों और उनके साथ मौजूद लगभग 15 से 20 अन्य युवकों ने स्कूल परिसर के बाहर छात्र को घेरकर मारपीट की।

पीड़ित छात्र के पिता रघुबीर सिंह, निवासी टाटा लाइन गोलमुरी, ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके बेटे की पगड़ी जबरन खोल दी गई। छात्र ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ और मारपीट किए जाने का आरोप है।

बताया गया है कि 26 अगस्त की घटना से छात्र इतना भयभीत है कि गुरुवार को वह स्कूल भी नहीं गया। परिजन बेटे की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता में हैं और उन्हें आशंका है कि आरोपित युवक दोबारा उसके साथ किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

शिकायत के अनुसार, घटना के बाद भी कुछ युवक छात्र का पीछा कर उसे डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ युवक वाहनों से उसका पीछा करते हैं और उसके आसपास मंडराते रहते हैं।

गुरुवार शाम करीब 7 बजे गोलमुरी मुख्य चौक स्थित जोगर्स पार्क के पास भी छात्र को घेरने की घटना सामने आई। इसके बाद पीड़ित छात्र के परिजन और सिख यूथ ब्रिगेड के सदस्य गोलमुरी थाना पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत की।

परिजनों ने पुलिस को गोलमुरी लोहार लाइन के दो युवकों की पहचान भी कराई है। थाना प्रभारी को मामले की जानकारी देते हुए आरोपित युवकों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिस पर थाना प्रभारी ने मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आवेदन में यह भी गंभीर आरोप लगाया गया है कि छात्र को डराने अथवा नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कुछ युवकों के पास चाकू जैसे हथियार होने या दिखाने तथा हमला करने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस से बेटे की तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, स्कूल एवं आसपास के CCTV फुटेज सुरक्षित कर जांच करने, संबंधित छात्रों और अन्य युवकों की पहचान कर पूछताछ करने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी विद्यार्थियों की सुरक्षा और रैगिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।

मामला अब इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि एक ओर स्कूल छात्र के साथ कथित रैगिंग और मारपीट, दूसरी ओर उसकी पगड़ी जबरन खोलने, हथियार दिखाकर डराने और लगातार पीछा किए जाने के आरोप सामने आए हैं। 26 अगस्त की घटना के बाद छात्र का अगले दिन स्कूल नहीं जाना उसके भय और असुरक्षा की स्थिति को भी दर्शाता है। पुलिस जांच और कार्रवाई के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

इनके बताये नाम

परिजन के अनुसार उनके बेटे पर हमला करने में आयन और रेयान दो भाई हैं। वह R. S टावर, 3rd फ्लोर LOHAR LINE में रहने वाले हैं। वहीं आदित्य शुक्ला, शिवम पांडे व अनुभाव सिंह बिष्टुपुर के हैं, जबकि वाहनों के नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराये गए हैं। जिनमें JH05A-0101 FURTUNER, ओर दो ब्लैक स्कार्पियो शामिल है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर