Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 12-13 सितंबर को सोनारी में सजेगा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व का भव्य कीर्तन दरबार

SHARE:

दो दिवसीय धार्मिक समागम में हजूरी रागी कीर्तन व ढाढी जत्थे करेंगे संगत को निहाल

सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तैयारियां तेज, संगत में उत्साह 

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जमशेदपुर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर 12 एवं 13 सितंबर 2026, शनिवार और रविवार को सोनारी स्थित गुरुद्वारा परिसर में भव्य दो दिवसीय धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सोनारी की ओर से आयोजित इस विशेष समागम में बड़ी संख्या में संगत के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध रागी एवं कीर्तन जत्थे गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। धार्मिक समागम में भाई करमजीत सिंह शबद मार्कंडा हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई अमृतपाल सिंह मानन तरनतारन, भाई अमरिंदर सिंह तलाब ढाढी जत्था पटियाला वाले तथा भाई रामप्रीत सिंह हजूरी रागी जत्था सोनारी सहित अन्य जत्थे अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

दो दिन तक गूंजेगा गुरबाणी कीर्तन, होगी अमृत वर्षा

आयोजन के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व को श्रद्धा, प्रेम और सत्कार के साथ मनाया जाएगा। गुरुद्वारा परिसर में विभिन्न धार्मिक दीवान सजेंगे, जिसमें कीर्तन और गुरबाणी विचार के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा जाएगा। आयोजकों ने जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों की संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है।

तैयारियों में जुटे पदाधिकारी और सेवादार

इस धार्मिक आयोजन की तैयारियों में बलवीर सिंह अध्यक्ष सहित गुरदयाल, जगदीप बबलू, मंजीत, सुखविंदर, सतिंदर पाल, बलदेव, एच.एस. बेदी, यशवंत, सुरजीत, जगतार, हरजीत, अमरजीत, चरण कमल, सतबीर सग्गू, राजेंद्र, रंजीत, गुरुचरण, मंजीत सदाना, सुरजीत, हरजीत, जसबीर, नवनीत, अनूप सोहनपाल, सूरी, हरचरण और इंदरपाल सहित अन्य सदस्य एवं सेवादार सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आयोजकों ने बताया कि प्रथम प्रकाश पर्व सिख पंथ के महत्वपूर्ण गुरुपर्वों में शामिल है और इसे लेकर सोनारी में विशेष उत्साह है। दो दिवसीय समागम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक वातावरण और सेवा की विशेष व्यवस्था की जा रही है। दोनों दिन संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जायेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर