Breaking News
Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक Jamshedpur Protest: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर BJP का महाप्रदर्शन, हेमंत सरकार पर बोला हमला Patna : कभी डिप्टी कलेक्टर तो कभी SDM बनने का आरोप – 15 लाख का काम कराने के बाद कारोबारी से ठगी, धमकी और रंगदारी की शिकायत Jamshedpur Police : ऑपरेशन Zero Tolerance – 67 अपराधी गिरफ्तार, 133.9 किलो गांजा और ब्राउन शुगर बरामद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Protest: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर BJP का महाप्रदर्शन, हेमंत सरकार पर बोला हमला

SHARE:

जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल आंदोलनों से जुड़े छात्रों पर कार्रवाई को बताया दमनात्मक, उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में छात्रों पर दर्ज कथित झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग और झारखंड सरकार के छात्र विरोधी रवैये के विरोध में सोमवार को महाप्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में निकाला गया प्रदर्शन पार्टी कार्यालय से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय के समीप पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने झारखंड सरकार पर छात्र विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार छात्र, किसान, मजदूर, नौजवान, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं के हितों के विरुद्ध काम कर रही है। सरकार बनने के बाद से छात्रों के साथ लगातार अत्याचार बढ़ा है और उनके भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।

अभय सिंह ने कहा कि जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया। आंदोलन के दौरान इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारे लगाए गए तथा जन गण मन का गायन किया गया। छात्रों ने मौन जुलूस, मोमबत्ती जुलूस, प्रदर्शन, धरना और उपवास जैसे शांतिपूर्ण माध्यमों से अपनी मांग रखी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सरकार ने छात्र आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया और जब छात्र पीछे नहीं हटे तो विभिन्न प्रयासों के माध्यम से आंदोलन स्थगित कराया गया। इसके बावजूद छात्रों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए गए।

प्रदेश प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल करते हुए कहा कि क्या छात्रों ने आंदोलन के दौरान लाठी-डंडे चलाए, पत्थरबाजी की, अभद्र व्यवहार किया या कोई राष्ट्रविरोधी गतिविधि की? उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले छात्रों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उन्हें दोबारा आंदोलन करने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

अभय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और इसे और व्यापक बनाया जाएगा।

महाप्रदर्शन में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार सहित विभिन्न मंडलों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर